हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
दिल्ली : कोसीकलां (मथुरा) निवासी संजय अग्रवाल को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), दिल्ली क्षेत्र के सलाहकार पैनल में शामिल किया गया है।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय,दिल्ली की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से संजय अग्रवाल को इस संबंध में सूचना दी गई है। मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में उन्हें सलाहकार पैनल में स्थान दिया गया है।
पत्र के अनुसार, संजय अग्रवाल का यह कार्यकाल तीन वर्ष अथवा मंत्रालय की ओर से अगले आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगा।
सलाहकार पैनल में शामिल किए जाने के बाद उनसे आगे की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो, भरा हुआ बायोडाटा तथा बैंक का कैंसिल चेक उपलब्ध कराने को कहा गया है।
संजय अग्रवाल की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन महत्वपूर्ण संस्था केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सलाहकार पैनल में स्थान मिलना उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

