मातृ छाया में छाया हर्षोल्लास।




✍अमित अग्रवाल                                                                              


आगरा। 10 सितम्बर, शहर की वरिष्ठ समाजसेवी स्व ज्योती आहूजा (रीता) जी का जन्मदिवस उनके परिजनो व समाजसेवियों ने गांधी नगर स्थित मातृ छाया न्यास के प्यारे नन्हे बच्चों के साथ ,बालदिवस समारोह के रूप में मनाया। समारोह में कोविड के नियमों का भी पालन किया गया।।            इस अवसर पर बच्चों को उपहार स्वरूप वस्त्र,खाद्य सामग्री, खिलौने आदि वितरित किये गये। स्व ज्योती आहूजा जी निस्वार्थ भाव से गरीबों असहायों की हर संभव मदद किया करतीं थीं,वे समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहतीं थीं, व अक्सर मातृ छाया के बच्चों को अपनों की कमी न खले उन्हें अपनेपन का अहसास दिलाती थी। उन्हीं के उस भाव को याद करते हुए आज उनका जन्मदिवस इन अनाथ बच्चों के साथ मनाया गया।                  कार्यक्रम के दौरान मातृ मंडल  सेवा भारती द्वारा  स्वगीर्य ज्योती जी को, एक सम्मान लोकगीत सम्मान से सम्मानित किया गया, जो पहले से निर्धारित था । सम्मान पदक को उनके परिवारजनों को प्रदान किया गया । ज्योती जी के परिवारजनों ने सेवा भारती संस्था को उनकी लिखी भजन पुस्तिका उपहार स्वरूप भेंट की, ताकि उनके लिखे भजनों को सुन कर उनकी उपस्थिति का अहसास रहें। 

इस अवसर पर यशपाल आहूजा, दीप्ति सिद्दू,कबीर सिद्दू, कुनाल आहूजा,सोनम आहूजा, करूणा आहूजा, राम आदित्य शर्मा,रीना सिंह, डा रेनुका ड॑ग, डा निर्मला सिंह, अनीता दुबे,शारदा चौहान,रूबी शाक्य,ममता सिंह, सुप्रिया, अंजलि, अतुल सिंघल,

आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रहीं ।