आगरा कृष्ण लीला समिति ने सहर्ष मनाया ,श्री कृष्ण जन्मोत्सव



आगरा (धर्मेन्द्र कु.चौधरी)

अग्रवन(वॉटर वर्क्स चौराह)गौशाला मन्दिर-परिसर में उत्तर भारत का ऐतिहासिक श्री कृष्ण लीला महोत्सव,का आयोजन किया जा रहा है।कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए.. इस बार महोत्सव प्रतीकात्मक रूप से मनाया जा रहा है।

गत शुक्रवार को सांयकाल .भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी-श्री जी के मनमोहक मूर्ति रूपों का बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजन आदि किया । भगवान कृष्ण को रथ पर भी विराजमान किया गया।आरती गायन -शंख ध्वनि-घण्टों की आवाज से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

आयोजन में मनीष अग्रवाल "अध्यक्ष",नेहा गुप्ता "पार्षद",अतुल बंसल, अनुराग शुक्ला, रोहित बंसल, पी.के. मोदी " उपाध्यक्ष"

विजय रोहतगी"महामन्त्री",संजय चेली, राजेंद्र अग्रवाल, मीनू, आशीष रोहतगी आदि की उपस्थिति प्रमुख थी।