- हस्ताक्षर अभियान द्वारा जनता का समर्थन जुटाया।
आगरा। प्रवीन शर्मा
25 दिसम्बर को आगरा किला से फतेहगढ साहिब तक निकाली जा रही यात्रा के लिए आगरा में जन जाग्रति लाने के लिए सोमवार को संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ महिला शान्ति सेना की वत्सला प्रभाकर और शीला बहल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बच्चियों को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार गुरु गोविंद सिंह को सरबस दानी कहा जाता है। किस प्रकार उनके परिवार ने देश एवं धर्म की खातिर बलिदान दिया, लेकिन धर्म नहीं छोड़ा। वर्तमान परिवेश मैं नयी पीढी को भी इसकी जानकारी होने चाहिए। इसलिए यह यात्रा निकाली जा रही है I
अभियान में रवि दुबे संयोजक,
संक्रेश शर्मा (सचिव ) सह संयोजक, भूपेन्द्र ठाकुर सह संयोजक, बंटी ग्रोवर यात्रा प्रभारी के अलावा केशव अग्रवाल, अनामिका मिश्रा,संजय दुबे, रिक्की शर्मा, गोलू शर्मा, प्रशांत गोयल, शीलू तिवारी, आशु अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, गिरधारी लाल, हेमंत सलूजा आदि मौजूद रहे।