एक्मा चुनाव : संजय अग्रवाल 'अध्यक्ष ' बृजकिशोर अग्रवाल ‘डब्बू’ को महामंत्री एवं राजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित,

442 सदस्यों ने किया मतदान

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। थोक कपड़ा व्यापारियों की शिरोमणि संस्था आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन (एक्मा) के वर्ष 2026-2029 के लिए चुनाव संपन्न हो गए। नई कार्यकारिणी में संजय अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष तथा बृजकिशोर अग्रवाल (डब्बू) को निर्विरोध महामंत्री चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया।

मतदान में ताराचंद गोयल और राजीव अग्रवाल उपाध्यक्ष तथा राजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मोहन लाल अग्रवाल और गौरव जिंदल निर्विरोध मंत्री चुने गए। इसके अलावा 26 कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ।

संस्था में कुल 484 सदस्य हैं, जिनमें से 442 सदस्यों ने मतदान कर रिकॉर्ड मतदान दर्ज कराया। चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राजकुमार जैन और कन्हैयालाल गर्ग ने संपन्न कराई। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल संवैधानिक रूप से तीन वर्ष का होगा।

निवर्तमान अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल ने युवा पीढ़ी को संगठन में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने से स्वयं को अलग रखा। उनके इस निर्णय के बाद नई पीढ़ी को नेतृत्व का अवसर मिला।

विजयी प्रत्याशियों को निवर्तमान अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल, एक्मा के पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन और दिनेश गोयल तथा श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अनिल जिंदल और नंदकिशोर गोयल सहित अन्य व्यापारियों ने बधाई दी। उन्होंने नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नई कार्यकारिणी में दर्शन थावनी, पुरुषोत्तम फुलवारी, अरविंद अरोड़ा, सुधीर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विवेक गोयल, अर्पित गोयल, धन्नाराम खंडेलवाल, अमित अग्रवाल, बृज भूषण सिंघल, राहुल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, प्रतीक जैन, संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, योगेश गर्ग, प्रशान्त गुप्ता, रोबिन अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, रोहित गर्ग, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण गोपाल, राजीव गोयल तथा अभिषेक माहेश्वरी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। सूत्र : नंदकिशोर गोयल, मीडिया प्रभारी