गुणवत्तायुक्त उत्पाद लेने के लिए जैविक खेती करें किसान : डा. राम प्रवेश




- बिचपुरी में किसान मेले का आयोजन।


आगरा। प्रवीन शर्मा

नेशनल सिक्योरिटी मिशन योजना के अंतर्गत कर्षि बिचपुरी में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उप निदेशक कर्षि महेंद्र सिंह ने किया।    

किसान मेले में जिला कर्षि अधिकारी डा. राम प्रवेश ने 

किसानों को गुणवत्ता युक्त उत्पाद के लिए जैविक खेती करने को कहा। उन्होंनें कहा कि किसान इससे कम लागत में अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के समन्वयक डा. आर.एस. चौधरी ने किसानों की स्थिति सुधारने के लिए नवीन कृषि नीति अपनाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे समय पर योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी खेती में आमदनी बढ़ाएं। सहायक निदेशक मृदा परीक्षण प्रमोद कुमार ने किसानों को मृदा में लगातार प्रयोग हो रहे रासायनिक खाद्यों के द्वारा भूमि की उर्वरा  शक्ति में आ रही कमी को  जैविक खेती द्वारा  मृदा को सुधार कर लंबे समय तक खेती को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की जानकारी दी।

मेले में एस.एस. यादव, फैजबक्स सैयद, जेसी शर्मा आदि  वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के अलावा कृषि आधारित उद्यमों इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को गेहूं, सरसों, आलू, सब्जी और मत्स्य उत्पादन आदि की जानकारी से अवगत कराया। उप निदेशक कृषि महेंद्र सिंह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आ रही कठिनाइयों  का  जल्द निस्तारण करने और योजना से वंचित किसानों को इसमें शामिल करने के लिए प्रचार प्रसार पर जोर दिया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  संयुक्त कृषि निदेशक टीपी चौधरी थे।