चैम्बर ने किया सदस्यता निर्देशिका वर्ष 2025-26 का विमोचन



 चैम्बर में 25 वर्षों से अधिक सदस्यता वाले सदस्यों का किया सम्मानित

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा :  चैम्बर द्वारा चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में चैम्बर की सदस्यता को 25 वर्ष से अधिक पूर्ण हुए सदस्यों का सम्मान व चैम्बर की वर्ष 2025-26 की सदस्यता निर्देशिका का विमोचन किया गया। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि चैम्बर द्वारा प्रकाशित सदस्यता निर्देशिका सभी सदस्यों के लिये उपयोगी सिद्व होगी। इस सदस्यता निर्देशिका में नवीनतम डाटा व उद्योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है। यह निर्देशका चैम्बर के 14 सूमहों में वर्गीकृत सदस्यों के साथ समूहों के साथ प्रकाशित की गयी है। इसमें हेल्प लाइन नंबर भी प्रकाशित किये गये हैं। 

 उन्होने कहा कि चैम्बर से बहुत लंबे समय से जुडे सदस्यों जिनकी सदस्यता को 25 वर्ष से अधिक हो चुके हैं और वे आज भी सक्रिय रूप से चैम्बर के विभिन्न कार्योंं से चैम्बर को सहयोग प्रदान कर रहे है। उनको हम सम्मानित कर रहे हैं।

 चैम्बर द्वारा एम्बार्क इन्फोरमेशन टैक्नोलाजी से शैलेन्द्र बंसल,अम्बिका इंजीनियर्स से भुवेश अग्रवाल,इन्फ्रा पावर सिस्टम से राजेश अग्रवाल,छाबडा रबर ट्रेडिंग से सुरेश छाबडा, परफैक्ट सेल्स से सीजे थापर, नारंग मशीनरी स्टोर से राकेश नारंग, चन्द्रा रेडियेटर्स से प्रमोद अग्रवाल, आरएन प्रोडेक्ट से राकेश मित्तल, ओवरसीज टेड लिंकर्स से सुरेश चंद अग्रवाल,बीआर एंटरप्राईजेज से राकेश कुमार मित्तल,आगरा स्टील उद्योग से संजय कुमार गोयल,फेन्डर्स सेल्स कॉरपोरेशन से संजय तिवारी, ताज टेडमार्क से नवीन कृष्ण अरोरा,गुलाब चंद छोटेलाल से श्रेय सिंघल, श्री दुर्गा ट्रेडर्स से ललित कुमार जागिया,यूपी हैंडीक्राफट डवलपमेंट सेंटर से रितिक अग्रवाल,नाथ मशीनरी स्टोर से गौरव लूथरा,एडवांस टैक्निक्स एंड इलैक्ट्रोनिक्स से संजय गोयल, पूरन चंद एंड संस से संजय अग्रवाल, विजय आयरन फांउडी से अनुज मंगल, प्राईम इंटरनेशनल से ध्यानचंद, चंद्रा मैटल एंटरप्राईजेज से प्रियूष जैन, पॉली शू एससेरिज सूरज कुमार गिलानी, टैफो पावर एंड इलैक्ट्रोनिक्स से सूरज कुमार जैन, जेडी एंटरप्राईजेज से संजीव बंसल, अजन्ता पेपर प्रोडेक्ट से विवेक जैन, विरगो इंटरनेशनल से अनूप गोयल, केबी एंटरप्राईजेज से अनूप गोयल, लाइनर शू पावर लि0 से राजेश राठौर, एमआई पावर प्रा0लि0 से नितीन जैन, जीडी एंटरप्राईजेज से गिरीश चंद गोयल का शॉल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट करके गर्मजोशी से सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, नव निर्वार्चित अध्यक्ष मनोज बंसल, सदस्यता निर्देशिका के संपादक राजेन्द्र अग्रवाल, विकास मित्तल, नरेश अग्रवाल, अजय मित्तल, प्रत्यूश अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, नीतेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल, अशोक गोयल, मयंक मित्तल, दिनेश कुमार जैन, राजेन्द्र गर्ग, नीरज अग्रवाल, नारायन भरानी, केशव दत गुप्ता आदि उपस्थित थे।