- कांग्रेस ने मूल्यवृद्धि वापिस लेने हेतु राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
आगरा।उ.प्र.
घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्री पर केन्द्र की मोदी सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए मूल्यवृद्धि को अविलंब वापिस लेने हेतु राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम वीआईपी श्री पुष्पराज सिंह
को सौंपा।
इससे पूर्व कांग्रेस जनों ने केन्द्र की मोदी सरकार व उनके उद्योगपति मित्र अडानी अम्बानी के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में जो रोजाना वृद्धि की जा रही है, वह सिर्फ हम दो हमारे दो फार्मूले के तहत की जा रही है, क्योंकि पूरा देश जानता है कि पेट्रोल डीजल गैस के व्यवसाय पर अडानी अम्बानी का आधिपत्य है।
श्री चिल्लू ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के समय में जब कच्चे तेल के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आसमान छू रहे थे, तब भी गैस सिलेंडर लगभग 350 रु. का था और मोदी सरकार के समय में अंतर राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम काफी कम हैं, तो फिर देश में घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल किसके लिए रोजाना महंगा करके आम जनता, महिलाओं की कमर तोड़ी जा रही है।
श्री चिल्लू ने कहा ऐसा लगता है कि शायद आगे आने वाले समय में देश की जनता को अपना पेट भरने के लिए महंगे दामों पर रोटी भी हम दो हमारे दो फार्मूले के तहत मोदी जी के गुजराती उद्योगपति मित्र अडानी अम्बानी से खरीदनी पड़ेगी।
श्री चिल्लू ने कहा कि देश की जनता भाजपा की हम दो हमारे दो फार्मूले को भली भांति समझ चुकी है और वह किसी भी हालत में इस फार्मूले को लागू नहीं होने देगी, तथा देश को लूटने वाली बीजेपी सरकार के विरूद्ध सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेगी व सत्ता से उखाड़ फेकेगी।
प्रदर्शन में कांग्रेस के सर्व श्री पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, पीसीसी सदस्य मुन्ना लाल वर्मा, शहर महिला अध्यक्ष माया माहौर, आई डी श्रीवास्तव, विनोद ज़रारी, याकूब शेख, मोहसिन काजी, दौलत राम कटारिया, हबीब कुरैशी, प्रदीप जैन सी ए, राजेन्द्र सोनकर, दिलीप वर्मा, विद्या माहौर, बृज किशोर गौतम आदि शामिल थे।