महाराजा सुहेलदेव की जयन्ती समारोह




आगरा।हि वार्ता

 विधायक पुररुषोत्तम खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी जे. रीभा द्वारा महाराजा सुहेलदेव की जयन्ती के अवसर पर शहीद स्मारक, संजय प्लेस पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महाराजा सुहेलदेव की जयन्ती मनाये जाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि अब महाराजा सुहेलदेव की पराक्रम व वीरगाथा को जनपद बहराईच एवं श्रावस्ती के अलावा देशभर के लोग जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का पराक्रम एवं जिस प्रकार उन्होंने विदेशी आक्रान्ताओं को हराया, आज भी हमे प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से ऐसे वीर महापुरूषों के बारे में जानने हेतु इतिहास के अध्ययन का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं संस्थाओं में निरन्तर आयोजित किये जाय, जिससे आज की युवा पीढ़ी गौरव पूर्ण इतिहास को जान सकें एवं अपने पूर्वजों को याद कर सकें। उन्होंने कहा कि कविता एवं साहित्य हमेशा जीवित रहती है। उन्होंने कहा कि हम अपने संस्कारों को खो रहें हैं, संस्कारों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। साहित्य समाज का दर्पण होता है, साहित्य हमें आगाह करता है, साहित्य हमारा मार्गदर्शन करता है, हमें दिखाता है कि हम कितने सही हैं, कितने गलत हैं।

     कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ती गीत का गायन किया गया।

     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) डा. प्रभाकान्त अवस्थी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।