पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

 



सवांददाता, के,के,कुशवाहा



आगरा ।आगरा के सैयां थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मंगलवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। आसपास के गांव के लोग जब सुबह खेत पर जा रहे थे तो युवक का शव पेड़ से लटकने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इलाकाई पुलिस जब मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतार घटना की जांच में जुट गई। शरीर में कहीं भी चोट के निशान न होने पर पुलिस हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गयी है।


सैयां थाना क्षेत्र के नगला मोहरे का पुरा गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। मृतक के शव को पेड़ से उतारा गया। मृतक के शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया। मृतक राजस्थान के सहपऊ का रहने वाला है जो काफी दिनों से अपने बहन की ससुराल सैया थाना क्षेत्र में रहता था। इस मौके पर मृतक के परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।


मृतक के शव पर कहीं भी चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को पूर्ण कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।