प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का बयान




इटावा। (राजेश प्रजापति)

पूरे प्रदेश में हंगामा हो गया है.. बहुत से लोगों को ये चिंता हो गयी है कि किसका काम बनायेगे ,किसका बिगड़ेंगे। अखिलेश की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमारे लोग कैसे कैसे मजाक कर रहे हैं ,कैसे निर्णय ले रहे है ,वो जिनको मैंने पाला-पोषा हो,कई बार हमने 403 सीटों की सूची तैयार की हो वो 1 सीट के लिए मजाक कर रहे हैं ,मुझे बिल्कुल अच्छा नही लगा।

शिवपाल सिंह का दर्द एक बार फिर मंच से छलका और बोले-कि हम चाहते थे ,कि समाजवादी परिवार एक हो ,हमारा परिवार फिर से एक हो ,और आज भी कहते हैं...इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में 2 ही चीजें काम आतीं है ,संघर्ष और संघर्ष के साथ प्यार भी होना चाहिए।प्यार भी जरूरी है।

उक्त उद्गार शिवपाल सिंह यादव ने  देर रात कवि सम्मेलन के समापन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

 कवि सम्मेलन में कवियों ने 8 बजे से रात 1 बजकर 30 मिनट तक, शिवपाल सिंह यादव सहित सभी श्रोताओं- दर्शको का बांधे रखा । 

सभी ने कवियों के काव्य पाठ की प्रशंसा की।