मनोज तिवारी मण्डल अध्यक्ष मनोनीत।

 




लखनऊ। प्रेमशर्मा

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जानकी शरण शुक्ल की अनुशंसा पर नलकूप खण्ड लखनऊ में कार्यरत युवा कर्मचारी नेता मुंशी मनोज तिवारी को महामंत्री हुकुम सिंह ने लखनऊ मण्डल का अध्यक्ष घोषित किया है। कार्यालय ज्ञाप जारी करते हुए मनोज तिवारी को एक माह में कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश दिये है। 

मनोज तिवारी ने प्रदेश कार्यकारिणी को आश्वासन दिया है कि एक माह के अन्दर कार्यकारिणी विस्तार कर पेंशन, भर्ती और भत्ते बहाली जैसे मुद्दों पर चर्चा कर अतिशीघ्र मण्डल स्तर पर कार्यक्रम तय किये जाएगे। मनोज तिवारी के मनोनयन पर संरक्षक रामअचल पाण्डेय, परमानन्द त्रिवेदी, सुरेश त्रिपाठी, मोहम्मद दिलशाद, सुनील दत्त शर्मा और आर.के. मालवीय ने बधाई दी।