लखनऊ। प्रेमशर्मा
स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशनकी एक आवश्यक बैठक पारा में सम्पन्न हुईं।बैठक को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शासन द्वारा धारा 9(4) में मिली मान्यता प्रत्यहरित करने वाले आदेश को निरस्त करने का स्वागत किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के घोटाले में वित्तविहीन विद्यालयों को आरोपित किए जाने सम्बंधी जांच को शासन स्तर पर समाप्त करने का भी स्वागत व धन्यवाद किया।
उन्होंने सरकार से मांग की हैं कि जिस प्रकार से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की मान्यता लीज डीड पर प्रदान की जाती है यहां तक प्रादेशिक बोर्ड भी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को लीज पर मान्यता देता है, उसी प्रकार माध्यमिक बोर्ड प्रयागराज के विद्यालयों की मान्यता भी लीज पर प्रदान की जाएं।इसके लिए वो सरकार से शासनादेश करने मांग की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामशंकर राजपूत ने कहा कि सरकार कई वर्षों से विद्यालयों में अध्ययनरत आरटीई के तहत बच्चों की प्रतिपूर्ति नहीं प्राप्त हुई है, सभी विद्यालयों को आरटीई की बकाया धनराशि तत्काल उपलब्ध कराए।बैठक में एसोसिएशन के सुरेश शुक्ला, राहुल रस्तोगी, आलोक पांडेय, मिथिलेश ओझा, रितेश श्रीवास्तव, महादेव यादव, अनिता वर्मा, अंशुमान सिंह, प्रमिल चैधरी, विनय द्विवेदी, शशांक सिंह, मनोज त्रिपाठी, अजीज खान, नीता शाही, पद्मा बाजपेयी, प्रीति बाजपेयी, लक्ष्मीकांत तिवारी, समेत लगभग 300 प्रबंधक मौजूद रहे।

