प्रेम शर्मा, लखनऊ।
नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मंच के नेता शशि मिश्रा ने नगर निगम प्रशासन से कोरोना संक्रमण में असमय काल के गाल में सामने वालें कार्मिकों के परिजनों को तत्काल बीमा राशि और नियुक्ति पत्र देने की मांग की है। उनका कहना है कि इस आपदा की घड़ी में उनका इस तरह से त्वरित सहयोग उन्हें कुछ राहत प्रदान करेगगा।
शशिकुमारमिश्र प्रदेश अध्यक्ष,उ प्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं संचालन मंडल, नगरनिगम कर्मचारी संयुक्त मंच, नगर निगम लखनऊ बताया कि ’संगठन द्वारा लखनऊ नगरनिगम प्रभारी अधिष्ठान अधिकारी अशोक सिंह जको कोविड 19 से मृतक कर्मचारियों को सरकार द्वारा घोषित धनराशि रू.50 लाख जो बीमा कम्पनी द्वारा दिया जाना है के सभी शासनादेश व भारत सरकार की गाइडलाइन व अन्य प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं।उन्होेने विभागाध्यक्ष से आग्रह किया है कि तत्काल अपने विभाग के कर्मचारियों की सूची गत दिना नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेश के क्रम में तैयार कर भेजना सुनिश्चित करा दे। इस सम्बंध में मोर्चा के नेता राजेश सिंह और आनंद वर्मा ने कहा कि अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक कर्मचारी असमय मौत का शिकार हो गए है। काफी कर्मचारी बीमार है। नगर निगम प्रशासन यह जरूर सुनिश्चित करे कि कोविड़ काल में डियुटी कर रहे हर कार्मिक को पर्याप्त संसाधन मुहैया कराये एवं उनके अस्वस्थ्य होने पर उनके लिए कुछ चिन्हित चिकित्सालयों में बेड़ आरक्षण व्यवस्था लागू कराये।

