भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही विघटनकारी शक्तियों पर विजय हासिल की जा सकती है :चिल्लू

 


आगरा ।हि वार्ता

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में आज कांग्रेस जनों ने ताजगंज गोबर चौकी पर भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव पर उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया तथा उनके मंत्रों का उच्चारण किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सर्वसमाज के लिए प्रेम स्वभाव और शांति का संदेश दिया था, इसी संदेश से पूरी दुनिया में आपसी सदभाव, व भाईचारा कायम रखा जा सकता है।

श्री चिल्लू ने कहा कि देश प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के लिए उनके द्वारा बताए गए पांच मूल मंत्र वर्तमान का ध्यान, क्रोध से सिर्फ नुकसान, हजारों जीत से स्वयं पर विजय जरूरी, सुखद संघर्ष हे मूल मंत्र व बांटने से कम नहीं होती होती हैं खुशियां का अनुसरण करना चाहिए और इसके अनुसरण से ही देश की सांप्रदायिक, विघटन कारी शक्तियों को पराजित किया जा सकता है व सत्ता से उखाड़ फेंका जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन श्री अचल सिंह सोन ने किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के सर्वश्री दिनेश चौधरी, डा. वीरी सिंह, महावीर सिंह तमोरिया एडवोकेट, जॉनी पिप्पल, संतोष चंद्रा, राजू मौर्या, दिलीप कुमार, प्रेमनंदन सोन, राजेन्द्र सोनकर, सुरेश चाचा, संतोष चौधरी, वीरेंद्र सोनी, आई डी श्रीवास्तव, भीष्मपाल सिंह मुखिया आदि ने भाग लिया।