भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश जी की 101वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर ,शाखा अन्नपूर्णा द्वारा भव्य जन्म दिवस समारोह।




आगरा। हिन्दुस्तान वार्ता

भारत विकास परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश जी की 101वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर भारत विकास परिषद ,अन्नपूर्णा शाखा  द्वारा होटल रेडिसन ब्लू में भव्य जन्म दिवस समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि , आगरा के प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसाई एवं मां की रसोई के संस्थापक एवं शाखा संरक्षक नेम कुमार जैन , विशिष्ट अतिथि  भारत विकास परिषद के जिला चेयरमैन और शाखा संरक्षक धर्मगोपाल मित्तल,शाखा मार्गदर्शक धीरज वर्मा, शालू अग्रवाल, अमित अग्रवाल , अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा  एवं शाखा सचिव विनय गोयल, कोषाध्यक्ष विकास जैन एवं महिला सेवा प्रमुख श्रीमती शालिनी जैन  एवं महिला संस्कार  प्रमुख श्रीमती रीता मित्तल ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के तेलीय चित्र पर द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण  कर की।

कार्यक्रम की व्यवस्था शाखा महिला संयोजिका श्रीमती चमन वार्ष्णेय एवं शाखा उपाध्यक्ष  अभिषेक सिंघल ने संभाली।

कार्यक्रम में अनूप वार्ष्णेय ,मनोज गोयल, प्रवीण बंसल ,डीके जैन ,गुंजन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल , उमंग जैन, बिनाका अग्रवाल ,शूची अग्रवाल,शालनी बंसल ज्योति वर्मा ,मेघा गोयल, निहारिका जैन पायल जैन ,श्वेता सिंघल ,नीतू गोयल ,प्राची अग्रवाल, सुमन जैन ,मोहिनी गोयल की उपस्थिति सराहनीय रही।

कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव विनय गोयल एवं कोषाध्यक्ष विकास जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।