राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 

इटावा।हि. वार्ता

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रमोद शर्मा जी के आव्हान पर निर्दोष खुशी दुबे को न्याय दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिला ईकाइयो के द्वारा  कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए ज्ञापन दिया जाना तय हुआ था। उसी के तहत आज राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत युवा ईकाई इटावा उत्तर प्रदेश के युवा जिलाध्यक्ष मोहित दुबे एडवोकेट ने मान.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन द्वारा एस.डी.एम. को दिया गया। कि अमर दुबे की विधवा खुशी दुबे को 10 माह से अधिक समय से बिना किसी अपराध के कानपुर देहात पुलिस ने बन्द कर रखा है। उसे जल्दी से जल्दी न्याय दिलाया जाये। क्योंकि खुशी दुबे गम्भीर रूप से बीमार है और वह मेदांता अस्पताल में भर्ती है। उत्तर प्रदेश सरकार खुशी दुबे को जल्दी से जल्दी रिहा करे इस का आग्रह किया गया है। ज्ञापन देने वालों में पं. संजय दुबे एडवोकेट संरक्षक पं राजीव कुमार चौधरी एडवोकेट प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, पं. मंयक विधौलिया गौ रक्षा प्रकोष्ठ मध्य उत्तर प्रदेश, पं. साकेत बिहारी दीक्षित जिला अध्यक्ष, श्रीमती गुड्डी बाजपेई जि संरक्षक महिला मोर्चा , श्रीमती ममता दुबे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, पं. अमित कुमार पाण्डेय युवा जिला महासचिव, पं. जीत दुबे एडवोकेट नगर अध्यक्ष,

पं. लव त्रिपाठी युवा जिला उपाध्यक्ष, पं अमित दुबे युवा जिला कोषाध्यक्ष, पं. अम्रतान्शु जिला कोषाध्यक्ष, पं. प्रभाकर त्रिपाठी एडवोकेट युवा जिला सचिव,पंडित कुश त्रिपाठी, पं. शशि मोहन तिवारी, पं.उत्तम दुबे एडवोकेट, पं.विष्णु कान्त मिश्रा , पं. अतुल कुमार दुबे, पं. प्रमोद दीक्षित, पं. अनुज दीक्षित, पं. अतुल बाजपेई, पं. अनिल कुमार पाण्डेय, पं. विष्णु पद शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्ट/ राजेश प्रजापति इटावा