शहर के सार्वजनिक स्थानो और चिकित्सालय के आसपास भोजन वितरण

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ।

लखनऊ नगर निगम के आठ कम्युनिटी किचेन से तैयार भोजन पैकेट का वितरण 30 सार्वजनिक स्थलों एवं आठ शहर के चिकितसालयों के आसपास जरूरतमंदों को भोजन पैकेटों का वितरण किया गया। कोरोना (कोविड-19) की वैश्विक महामारी के रोकथाम हेतु उ.प्र. सरकार द्वारा लागू कोरोना कर्फ्यू के कारण समस्त बाजार, निर्माण कार्य, आवागमन के साधन जैसे रिक्शा, पटरी दुकाने इत्यादि विभिन्न कार्य बंद चल रहे है। ऐसी स्थिति में उपरोक्त कार्यो से जुड़े हुए एवं प्रतिदिन आय से पालन पोषण करने वाले मजदूर, पल्लेदार, रिक्शा चालक तथा झुग्गी,झोपड़ियो के निवासियों इत्यादि को भोजन की समस्या हो रही है। साथ ही लॉकडाउन,कोरोना कर्फ्यू की अवधि भी बढ़ जाने छोटे कामगारों तथा मरीजो को समस्या हो सकती है। लॉकडाउन के समयावधि की वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में समस्त आठ जोनों में कम्युनिटी किचेन निम्नवत् स्थानों पर संचालित किये जा रहे है।