पैट्रोल ,डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन।

 

इटावा।हि. वार्ता

आज कांग्रेस पार्टी इटावा द्वारा डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर काजी पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए  जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण डीजल पेट्रोल तथा गैस के दामों में वे हताशा वृद्धि दिन प्रतिदिन की जा रही है जिसके कारण महंगाई बढ़ती जा रही आम जनमानस कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं लोग खाने तथा रोजगार के लिए परेशान हैं और ऊपर से सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल तथा गैस के दामों की बढ़ोतरी लगातार की जा  रही है जिससे  जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा देश में अभूतपूर्व आर्थिक मंदी व्यापक रोजगारी बच्चों में कटौती व समाप्त होती नौकरियों तथा आसमान छूती कीमतों से देश की जनता परेशान है इस वर्ष 5 महीनों में 43 बार डीजल पेट्रोल तथा गैस पर वृद्धि की गई है किन सरकार द्वारा की गई अत्यधिक सार्वजनिक लूट का एक उदाहरण है।।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उदय भान सिंह यादव मोहम्मद राशिद खान कोमल सिंह आरबी सिंह पाल  संजय दोहरे आलोक यादव अरुण यादव वाचस्पति दुबे सुरेश शाक्य हंसमुखी संखवार कमलेश वर्मा कमला वर्मा कुसुमलता उपाध्याय फिरदोष वारसी  आसिफ जादरान हरकिशन कठेरिया रणवीर सिंह यादव संदीप यादव मनोज दीक्षित चंद्रशेखर यादव संजय तोमर अमित कश्यप सरवर अली शहनाज मंसूरी आमिर खान सुधीर शर्मा राजकुमारी अंशुल यादव सत्येंद्र माहेश्वरी सतीश चंद्र पोरवाल बलवीर सिंह कठेरिया आनंद वर्मा सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान विवेक कठेरिया सचिन संखवार अमन यादव सौरव यादव रणवीर सिंह यादव रवि यादव ब्रह्मपाल सिंह कठेरिया मोहम्मद हसन शिवम यादव प्रवेश सविता शाहिद आदि लोग उपस्थित रहे


रिपोर्ट/ राजेश प्रजापति इटावा