दैनिक भास्कर-भारत समाचार पर छापेमारी,के खिलाफ ,आप ,का प्रदर्शन।

 



आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

आज दिनांक 23-07-2021को "आप"माइनॉरिटी विंग आगरा के साथियो ने दैनिक भास्कर और भारत समाचार जैसे पत्रकारिता के सत्यनिष्ठ स्तंभो पर छापेमारी से धमकाने वाली ,भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी आगरा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब पर अपना विरोध प्रदर्शन किया ।जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश सचिव व आगरा प्रभारी डॉ बी डी खान अल्बी जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफीक,महासचिब आसिफ नबाब,जिलाउपाध्यक्ष आरिफ खान,जिला सचिव नोशाद आसिफ,जिला सचिव सलमान अब्बास,जूनैद वारसी,शानू क़ुरैशी व अन्य साथी उपस्थित थे।