स्व.उर्मिला देवी पत्नी श्री जगवीर सिंह तोमर स्मृति सेवार्थ,द्वारा राशन किटों का वितरण।



आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

स्व उर्मिला देवी, पत्नी श्री जगवीर सिंह तौमर, ब्लॉक प्रमुख, खंदौली की स्म्रति सेवार्थ द्वारा आज ट्रान्स यमुना कॉलोनी      C 456 ,श्री राम पार्क में, 151 परिवारों को राशन किटों का वितरण किया गया।

इस पुनीत सेवार्थ अवसर पर क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष 

आर पी सिंह जादौन ने कहा कि उक्त समिति नर सेवा - नारायण सेवा को चरितार्थ करती है,हम सभी को गरीब- असहायों की परस्पर मदद करनी ही चाहिए।जो लोग निर्बल की मदद करते हैं,उनकी ईश्वर रक्षा करते हैं।

भाजपा नेता हुकुम सिंह तौमर ने कहा कि इस कल्याणकारी कार्यक्रम से सैकड़ों लोगों को पोषण मिलेगा,जो एक सराहनीय प्रयास है।

इस अवसर पर ,गजेंद्र चौधरी, सौरभ वर्मा, मंगलम जैन,  , विकाश कुलश्रेष्ट, सचिन गुप्ता, मुकेश चौहान,सीताराम परमार, सत्य प्रकाश त्यागी, राधा कृष्ण भदौरिया, देवपाल सिंह ,टीटू भदौरिया ,योगेंद्र सिसोदिया, बैजनाथ शर्मा, सोमदत्त दुबे, रवि शर्मा, तेजवीर सिंह सिकरवार, बॉबी गुप्ता, अवधेेश चौहान, गोपाल कनोजिया, आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं में आर.पी सिंह जादौन एवं हुकम सिंह तौमर ने कल्याणकारी कार्यक्रम की सराहना की एवं प्रमुख जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।