हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला आगरा की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक चिंतन बैठक संगठन के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संगठन मंत्री वीके अग्रवाल मौजूद रहे तो वही बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने की। बैठक के दौरान तीसरी लहर की दस्तक पर छोटे छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति कितनी उचित है इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने चर्चा की और सरकार के इस फैसले पर रोष भी व्यक्त किया।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने विचार रखते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO और कोविड से जुड़ी संस्थाओं के साथ विशेषज्ञों ने भी सितंबर माह में कोविड की तीसरी लहर आने की बात कही है और इसके साक्ष्य भी दिखाई दे रहे है क्योकि कई राज्यो जैसे केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश में कोरोना के केस बड़े है और कई राज्यो ने स्कूल अभी बंद कर रखे है। इतना ही नही आगरा की सीमा से जुड़े शहरों में भी केस बढ़ रहे है। इन सभी घटनाओं के बीच सितंबर से छोटे छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलना कितना खतरनाक होगा इसका अनुमान लागये जाने से भी डर लगता है।
बैठक के दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री वीके अग्रवाल जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने कहा कि तीसरी लहर की दस्तक है तो विद्यालय खोलने की अनुमति नही दी जानी चाहिए जबकि छोटे छोटे बच्चों को अभीतक वैक्सीनेशन नही हो पाया है। ऐसे में यह एक बड़ा खतरा हो सकता है और अभिभावक भी भयभीत है। इसको लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत केंद्र व प्रदेश सरकार से अपील करती है कि जबतक कोविड 19 की तीसरी लहर का खतरा टल न जाये या फिर स्कूली बच्चों के वैक्सीनेशन जबतक न हो जाये तबतक विद्यालयों/ स्कूलों को खोलने की अनुमति न दी जाए।
इस अवसर पर सुमन गोयल, प्रदीप लूथरा, हरिओम गोयल, सतेंद्र पाठक, राकेश गुप्ता, विजय वर्मा, रिषभ बंसल, पप्पू कुशवाहा, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

