गणपति स्मार्ट सिटी में धूमधाम से मनाया गया कृष्णजन्माष्टमी का त्योहार।

 




हिंदुस्तान वार्ता, आगरा। रवींद्र दुबे।

गणपति स्मार्ट सिटी सोसाइटी में जन्माष्टमी उल्लास के साथ मनायी गई।सुगंधित फूल लताओं, मणि मालाओं से सजे एवं रंग बिरंगी रोशनी में नहाये मंदिर में हिंडोले में बिराजे लड्डू गोपाल की अलौकिक छवि पर भक्त बलिहारी नजर आए। मंदिर में भगवान शिव, दुर्गा माता, राधा कृष्ण की झांकियां सजायी गयी। राधा और कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। सायं6:30 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजन गाकर मंदिर परिसर को कृष्णमय  बना दिया तथा लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।मंदिर के पुजारी श्री अमित दीक्षित जी के द्वारा  भगवान को अभिषेक कराकर रात 12 बजे लड्डू गोपाल के जन्म के बाद महाआरती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के सभी गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।