नगर पालिका आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के शासन ने दिये निर्देश।



हि. वार्ता।इटावा 

 इटावा नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन वृद्धि व मृतक कर्मचारियों के सदस्यों को नौकरी देने की मांगों को लेकर कर्मचारी काफी समय से संघर्ष कर रहे थे। लेकिन शासन ने गंभीरता से लेते हुये कर्मचारियों के हित मे नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दे दिया है। साथ ही शासन के निर्देशानुसार उप निरीक्षक स्थानिय निधि लेखा परीक्षा कानपुर मण्डल, कानपुर से पास होने के बाद अब नगर पालिका आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन बढ़कर लाभ मिल सकेगा।

इसी के साथ पूर्व नगर पालिका चैयरमैन फुरकान अहमद ने सभासदों के साथ बैठकर प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी इसी के साथ यह भी बताया कि अब नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभी अधिकारियों व सभी सभासदों के बीच प्रस्ताव रखकर पास किया जाएगा उसके बाद वेतन भी बढ़ेगा और मृतक के आश्रितों को नौकरी भी मिल जाएगी।

रिपोर्ट/ राजेश प्रजापति इटावा