एन टी ए के ताज रेन फेस्टिवल "आया सावन झूमके" के पुरस्कार वितरण में चुने गए "टॉप ऑफ 20 विनर"।

 



 3 वर्ष की ऋत्वी शर्मा बनी ताज ग्रीन प्रिंसेज एवं निधि बेदी ताज ग्रीन क्वीन ।

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

नटरांजलि थिएटर आर्ट्स द्वारा एनटीए आगरा के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं उत्सव

ताज रेन फेस्टिवल "आया सावन झूमके'' का आयोजन किया गया जिसका समापन समारोह सिकंदरा स्थित स्थानीय बाज़ार कैफे में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध डायटीशियन डॉ रेनुका डंग ने किया, उद्घाटन सत्र में शामिल हुए डॉ हिरदेश चौधरी, डॉ नेहा सक्सैना, रोहित कात्याल, अमित खत्री, राजेश अग्रवाल।

गणमान्य अतिथियों में राष्ट्रीय कवि पवन आगरी, समाजसेवी नसीम अहमद, इकबाल जी, अवनीश अरोरा, मोहित कात्याल। विशेष उपस्थिति रही इंद्रा सारस्वत, रेनु गर्ग, मधु शर्मा, हरीश लालवानी, प्रिया श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, साजिद, पवन कोरियोग्राफर, रितिका अत्री, तृशला अत्री।

रंगारंग कार्यक्रमों की श्रंखला में मध्यप्रदेश की कलाकार वाणी पाठक एवं नित्या पाठक ने कथक नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति देकर धूम मचाई, बाल कलाकार खुशनव खिरवार ने राधा रानी के रुप में आकर्षक नृत्य किया, डायलोग सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया, नन्हीं ऋत्वी शर्मा ने नृत्य किया, मान्या, आराध्या, अदिति आदि ने भी रंगारंग कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति दी।

सर्वश्रेष्ठ 20 प्रतिभागियों में चयनित हुए मान्या शर्मा, आराध्या खंडेलवाल, दीया रामलानी, सृष्टि सारस्वत, देबाद्रीता भट्टाचार्य, महुआ तालुकदर, वाणी पाठक, दिशिका छावड़ा, अनिंदिता शाक्य, तोयषी घिल्डियाल, रिद्धि बंसल, सुधि सक्सैना, सान्वी खुराना, वैष्णवी भुयान, चन्द्रमित्रा डेका, मुनिन्द्र सहारिया, क्रिती भारद्वाज, प्रियांशु गौतम, ताज ग्रीन क्वीन निधि बेदी एवं ऋत्वी शर्मा ताज ग्रीन प्रिंसेज।

आयोजक अलका सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आगरा के अलावा भारत के अनेक प्रांतों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें से सभी विधाओं में से सर्वश्रेष्ठ 20 टेलेंट को चुना गया।

ब्यवस्था संभालीं लालाराम तैनगुरिया, एस.के. बग्गा, हरी सिंह गहलौत, रेखा साहनी एवं अविनाश गुप्ता ने ।   

सभी प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में वर्चुअल शामिल हुए बांग्लादेश से फातिमा तुह जो़रा एवं लकी सरकार, कनाडा से सिंगर श्रीजीत चौधरी, नेपाल से सुदर्शन राजोपाध्याय, बंगाल से अर्पिता बिस्वास एवं आगरा से अवनीश अरोरा।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन किया संस्था निदेशक अलका सिंह ने सहयोग किया रेखा साहनी ने।