हिन्दुस्तान वार्ता।
आगरा: सुमित-राहुल गोयल मैमोरियल सीनियर सैकेन्ड्री विद्यालय में विद्यालय के वॉइस चेयरमैन स्वर्गीय श्री कुलदीप गोयल की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आदर्श विचार, दूरदर्शिता एवं सद्गुणों को आत्मसात कर उनकी परम्पराओं को आगे बढ़ाते हुए उनकी याद में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अवन्ती गोयल ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की वाइस चेयर पर्सन श्रीमती रेनू गोयल, श्री कन्हैया गोयल, श्रीमती साहिबा गोयल, श्रीमती मनोज बल, प्रधानचार्य श्री रामानन्द चौहान ने किया।
नेत्र विशेषज्ञ ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण करुणा और प्रेम भाव से किया जिससे सभी विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता के भाव दिखे।

