नाथद्वारा साहित्य मंडल ने आगरा के साहित्य सेवियों का किया सम्मान, दीं मानद उपाधियां।

हि. वार्ता।आदर्श नन्दन गुप्त

आगराः राजस्थान के श्रीनाथद्वारा में  साहित्य मंडल की ओर से तीन दिवसीय साहित्य, संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा के साहित्यसेवियों को सम्मानित किया गया। उन्हें मानद उपाधियां भी प्रदान की गईं।

भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में आयोजित इस समारोह का मुख्य विषय आजादी का अमृत महोत्सव व हिंदी लाओ देश बचाओ था। यहां देश के विभिन्न प्रांतों से आए साहित्यकार, कवि व संस्कृति कर्मियों का समागम था। समारोह में आगरा के वरिष्ठ कवि अशोक अश्रु अतिथियों में थे। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नदंन गुप्त को पत्रकार प्रवर का सम्मान दिया गया। वार्षिक पत्रिका वैचारिक मंथन की संपादक प्रतिभा जिंदल को संपादक रत्न की मानद उपाधि प्रदान की गई। निशिराज जैन, हरीमोहन कोठिया, राजकुमारी चौहान, परमानंद शर्मा, को हिंदी काव्य भूषण, डा.मृणाल शर्मा को हिंदी साहित्य भूषण की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।  

सम्मान समारोह सत्र के मुख्य अतिथि आकाशवाणी, दिल्ली के सहायक निदेशक जैनेंद्र सिंह थे। उन्होंने व  कोटा से आए महंत विनय गोस्वामी ने प्रशस्ति पत्र व श्रीनाथजी का मनोरम चित्र भेंट किए। मंडल के उपाध्यक्ष एवं भागवताचार्य पं.मदनमोहन शर्मा, विट्ठल पारीक, अशोक अश्रु, दिनेश शनाड्य ने शाल, उत्तरीय, श्रीफल, मोतियों की माला, पैन आदि प्रदान कर पगड़ियां पहनाईं।  कवि हरीओम हरि ने सभी का काव्यात्मक परिचय दिया। समारोह में आगरा की गायिका निशिराज जैन ने ओ पालन हारे भजन की प्रस्तुति दी। विख्यात साहित्यकार भगवती प्रसाद देवपुरा द्वारा स्थापित साहित्य मंडल के प्रधान मंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।

----------

पुस्तकें भेंट की।

आदर्श नंदन गुप्त ने वहां स्वाधीनता सेनानी स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश द्वारा लिखित पुस्तक उर्मिला के 14 वर्ष, प्रतिभा जिंदल ने अपनी पुस्तक प्रहार व पत्रिका वैचारिक मंथन व निशीराज ने अपना काव्य संग्रह प्रतिबिंब को अतिथियों को भेंट की गई।