आगरा इनर रिंग रोड घोटाले को लेकर ,किसानों की चल रही भूख हड़ताल समाप्त, मौके पर प्रशासन एवं कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह मौजूद।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आगरा इनर रिंग रोड  घोटाले को लेकर किसानों की 28 दिन से लगातार चल रही भूख हड़ताल आज जूस पिलाकर समाप्त हुई। किसान नेता श्याम सिंह चाहर, सोमबीर यादव मुकेश पाठक, दाताराम तोमर, आदि लगातार 28 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे ,जिन्हें प्रशासन ने जिला अस्पताल इमरजेंसी में एडमिट करा रखा था ।आज दोषी अधिकारियों पर जिलाधिकारी आगरा द्वारा एफ आई आर कराए जाने के बाद ,आज अपर जिलाधिकारी नगर और वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों को जूस पिलाकर और उनकी मांगों को मानते हुए उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई, किसान नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह और उनके सभी साथियों का हार्दिक धन्यवाद, सहयोग के लिए दिया और श्याम सिंह चाहर ने उपेंद्र सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया।उपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह सभी आमजन और किसानों की जीत है और कांग्रेस पार्टी एवं हमारी नेता प्रियंका गांधी जी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहती हैं। इसके बाद तहसील में चल रहे धरने को भी कांग्रेसी नेता उपेंद्र सिंह और एसडीएम सदर ने समाप्त कराया।उपेंद्र सिंह के साथ चंद्रमोहन पाराशर ,सौरभ दुबे, उमा शंकर उपाध्याय, बृजेश तोमर, यशपाल राणा, रविंद्र चौधरी, आमिर आलूवाला,प्रदीप शर्मा, अजय शर्मा, आदि साथ रहे।