ऐतिहासिक ,श्रीकृष्ण लीला समिति के मनीष अग्रवाल पांचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने।




हिन्दुस्तान वार्ता(धर्मेन्द्र कु.चौधरी)

आगरा:उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला समिति के मनीष अग्रवाल लगातार पांचवी  बार निर्विरोध अध्यक्ष  बने। 

मनीष अग्रवाल ने अपनी व्यस्तता बताते हुए,अध्यक्ष बनने से इंकार  किया, एवं प्रमुख व्यवसायी राजेश अग्रवाल का नाम प्रस्तावित किया। 

राजेश अग्रवाल ने मनीष अग्रवाल  को ही अध्यक्ष बनाने का अनुरोध  किया।अतः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए मनीष अग्रवाल। 

उपस्थित सभी पदाधिकारियों,सम्मानित सदस्यों ने एक मत से मनीष अग्रवाल के  नाम का प्रस्ताव किया। 

नैशनल चेंबर के वर्तमान में  अध्यक्ष भी है मनीष अग्रवाल। 

नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने महामंत्री विजय  रोहतगी और कोषाध्यक्ष पद हेतु  संजय गर्ग का नाम प्रस्तावित  किया जिसे सर्वसम्मति से  स्वीकार  किया  गया। 

8 नवंबर से प्रारम्भ होगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव।

गौशाला मे 8 नवम्बर से 18 नवम्बर तक नित्य पूजा-अर्चना होगी।

गणेश  पूजन  होगा। गोपाष्टमी पर्व भी मनाया जाएगा। गोवर्धन  पूजा तो होगी ही ,इसके साथ साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम कोविड नियमो का पालन करते हुए सम्पन्न होंगे। 

आगे शीघ्र ही बैठक कर अंतिम  रूप  प्रदान  किया  जाएगा। 

1924 से  प्रारम्भ हुई श्रीकृष्ण लीला को 3 साल बाद 100 वर्ष  पूरे हो जाएंगे। 

इससे पूर्व सचिव द्वारा आय व्यय  का लेख जोखा भी प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता प्रमोद कु.मोदी ने की। 

इस अवसर पर अशोक गोयल, मदन गर्ग , राजेश अग्रवाल, धर्मेंद्र गर्ग,संजय चेली,गिर्राज बंसल,कैलाश खन्ना, राजेन्द्र कु.अग्रवाल(मीनू),के के अग्रवाल,कृष्ण के अग्रवाल,विनीत सिंघल,मनोज गुप्ता,संजय गुप्ता,धर्मेन्द्र कु.चौधरी, शेखर गोयल,ब्रजेश अग्रवाल,ब्रह्मचारी,प्रमोद गर्ग,जवाहरलाल,प्रभात रोहतगी, अंशू रोहतगी, अमित अग्रवाल, नवीन गोयल, प्रमोद अग्रवाल,पंकज मोहन सक्सेना,मनोज बंसल, राजीव अग्रवाल,अनिल अग्रवाल सादाबाद आदि  प्रमुख  रूप  से उपस्थिति  थे। वरिष्ठ  उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मित्तल  ने सभी को  धन्यावाद  दिया।