आगरा विद्युत शवदाह गृह पर सजी खाटूश्यामजी की भजन‌ संध्या।




हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा।श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी तथा साप्ताहिक श्याम सखा मंडल पथवारी के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस बार भी पूर्वजों के कल्याण के लिये आज विद्युत शवदाहगृह पर खाटू श्याम जी की संगीतमय भजन संध्या आयोजित की गई। उपस्थित भक्तों ने अपने पूर्वजों के कल्याण की कामना की।जैसे ही  भजन मंडली ने ..मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथ,देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ। भजन गाया,सारा परिसर भक्ति रस से सराबोर हो उठा।  खाटूश्यामजी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्त मंडली के भोला सांवरिया ने ..दया क्यूं अब प्रभु करते नहीं तथा एक दिन तुझे जंग से जाना होगा, करनी का फल सबको पाना होगा।

 गाकर समां बांध दिया। मोनू सिंघल, राजा पुरोहित, सोनू गर्ग के भजनों पर भी  लोगों ने  भरपूर आंनद लिया। पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन,सुनील विकल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रिषी मित्तल, संजीव गुप्ता, राहुल गुप्ता, उत्कर्ष,मुकेश, प्रशान्त गुप्ता, मनोज शर्मा, शिव कुमार गुप्ता,आदि ने आरती की। इस मौके पर दीपिका गुप्ता, डाक्टर प्रवीन आदि मौजूद रहे।मीडिया प्रभारी नन्द किशोर गोयल की भी अहम भूमिका रही।