पतंजलि भजन योग पाठशाला द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन।





-योग के साथ नृत्य:बीमारियाँ होगी दूर।

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आज  पालीवाल स्थित सहयोग  वाटिका  मे पतंजलि भजन योग  पाठशाला  के तत्वाधान  मे और  योगाचार्य  गौरव जी, त्रिलोकी जी  और पवन जी के  मार्ग  दर्शन  मे  भव्य  डांडिया  नृत्य  का आयोजन  हुआ, उसमे रोज योग  साधकों  के  100  परिवारों  ने  भाग  लिया। सभी ने जमकर  डांडिया  नृत्य  किया।

 इससे  पूर्व  कार्यक्रम  का  शुभारंभ  कार्यक्रम के मुख्य  अतिथि चेंबर एवं श्रीकृष्ण लीला  समिति के अध्यक्ष मनीष  अग्रवाल  ने धर्म पत्नी सुजाता  अग्रवाल  ने  माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित  कर  किया। इस  अवसर  पर  साफा एवं पटका से दोनों का  सम्मान  किया  गया। इस अवसर  पर  मनीष अग्रवाल  ने  कहा कि संस्था द्वारा कई वर्षों से योगाचार्य  श्री गौरव जी द्वारा योग सिखाया  जा  रहा  है  जिससे अभूत पूर्व  परिणाम  सामने  आ  रहे  है। कुछ  ही  समय मे लोग रोगों से निजात पा  रहे हैं। वे  वजन  घटाने  मे भी कामयाब  हो  रहे  है। गौरव जी ने  बताया कि योग के  साथ  नृत्य  करने  से  बीमारी पास भी नहीं  फटक सकती  है।

कार्यक्रम की व्यवस्था  डॉ  घनश्याम अग्रवाल,प्रीति  अग्रवाल,सोनिया अग्रवाल, अनिल अग्रवाल,सीमा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल,दीप्ति गर्ग,  सीए रविकांत अग्रवाल,संजय  अग्रवाल,श्रीमती शानू और   संजनाअग्रवाल ने संभाली। 

डांडिया  नृत्य  का  प्रथम  पुरूस्कार श्रीमती सोनी और  राकेश को मिला।

राजकुमार,राजेश,नीतू बंसल,नंद  प्रकाश,रेखा,देवेश,श्रष्टि, मोनिका, रेखा,हरिओम,मनोरमा,आशी, सपना,पूजा,प्रज्ञा,भानु, चरु, रवि  आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।