कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे अनुज अग्रवाल का अग्रबंधु समन्वय समिति ने किया सम्मान।

                    


हिन्दुस्तान वार्ता।आदर्श नन्दन गुप्त

आगराः सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति कांटेस्ट में भाग लेने पर बल्केश्वर निवासी अनुज अग्रवाल का सम्मान अग्रबंधु समन्वय समिति ने किया। केबीसी शो में उनका कांटेस्ट मंगलवार को शाम नौ बजे शुरू होगा। फाइनल राउंड बुधवार को रहेगा।

 समिति के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त क़ी, कि आगरा के अग्रवाल समाज के युवक ने देश-विदेश में अपना नाम रोशन किया है। क्योंकि इस कांटेस्ट में इनाम जीतना तो दूर, वहां तक पहुंच पाना भी मुश्किल होता है।

समिति के पदाधिकारियों ने अनुज के घर पहुंच कर उन्हें पगड़ी, दुपट्टा ओढ़ा पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अनुज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनुज अग्रवाल महिला मंच की पूर्व अध्यक्ष स्व.उर्मिला अग्रवाल के पुत्र हैं।

अनुज का सम्मान करने वालों में पार्षद अमित ग्वाला,  समिति के मार्गदर्शक वीके अग्रवाल, संतोष कुमार गोयल, डा.अशोक अग्रवाल, रमन अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग व अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर अनुज के पिता अशोक कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।