14 नवम्बर को बुलन्दशहर में कांग्रेस के पदाधिकारी सम्मेलन के सम्बंध में, आगरा में ख़ास बैठक सम्पन्न।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

14 नवंबर को बुलंदशहर मे लक्ष्य 2022 कांग्रेसी पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी संबोधित करेंगी।इसको  लेकर आज आगरा में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने एक बैठक जिले के पदाधिकारियों के साथ में ली ।मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा प्रियंका गांधी जी ने जो वचन प्रदेश की जनता को दिए हैं उनको सरकार बनने पर हम लोग निभाएंगे ।पार्टी पहले ही 40% का आरक्षण महिलाओं को विधानसभा टिकट में दे रही है ।साथ ही साथ किसानों के कर्ज माफ होंगे। उपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा युवाओं को रोजगार बालिकाओं को मोबाइल फोन और स्नातक करने वाली बालिकाओं को स्कूटी के साथ-साथ बिजली के बिल हाफ होंगे। 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। किसानों को गेहूं और धान का मिनिमम सपोर्ट प्राइस ढाई हजार और गन्ना किसानों को ₹400 क्विंटल के हिसाब से दिया जाएगा।बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू ने किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा ,जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा रानी , यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत चाहर,पूर्व सभासद अशोक शर्मा, आई डी श्रीवास्तव ,नंदलाल भारती ,रमेश पहलवान, संजय शर्मा, शान्ति स्वरूप रावत, अजय शर्मा आदि मुख्य रूप से रहे।