श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 2021:कंस की आसुरी शक्तियों का श्रीकृष्ण ने किया था नाश।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

श्रीकृष्णलीला में मंगलवार को कंस की दुहाई का प्रंसग सुनाया और उसकी आसुरी शक्तियों की चर्चा की। बताया कि देव तुल्य लोग सदैव रहते हैं, आसुरी शक्तियों का हमेशा नाश होता है। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर जय-जयकार की गई।          

बल्केश्वर स्थित गोशाला में श्रीकृष्णलीला कमेटी की ओर से श्रीकृष्ण लीला का प्रतीकात्मक आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को पं.रूपेश शर्मा (कोयल) ने कंस की शक्ति का प्रसंग सुनाया गया। बताया कि कंस ने अपने आसुरी शक्तियों का प्रदर्शन किया था, ताकि ऋषि-मुनि और धर्म प्रेमी भयभीत हों। उसके शासन में सभी संत, ऋषि परेशान थे।

आज का पूजन पार्षद धर्मवीर सिंह व पार्षद रवि शर्मा ने श्री कृष्णलीला कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के साथ किया। उनके अलावा रवि शर्मा, विजय रोहतगी, अशोक गोयल, सुरेंद्र मित्तल, गिर्राज बंसल, प्रभात रोहतगी, पीके मोदी, अनूप गोयल, प्रभात रोहतगी, आदर्श नंदन गुप्ता, विष्णु अग्रवाल आदि शामिल रहे।

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के अनुसार बुधवार को शाम 4.30 बजे से कृष्ण जन्मोत्सव व नंदोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।