आगरा के बल्केश्वर में, जयघोषों के साथ विदा किए श्री गोवर्धन महाराज।




हिन्दुस्तान वार्ता:आदर्श नन्दन गुप्त

आगरा।बल्केश्वर के महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित गोवर्धन महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। यहां सजाई गई 15 फुट की गोवर्धन की प्रतिमा का सुबह विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। जिसमें भक्तिगीतों की धुन पर श्रद्धालु थिरक रहे थे और जय-जयकार की जा रही थी। विभिन्न मार्गों से होती हुई यह यात्रा महालक्ष्मी घाट पर पहुची, जहां श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन से पहले महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंदिर के ट्रस्टी राधे कपूर के अलावा भोलानाथ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दुर्गेश शर्मा, आनंद शर्मा, विकास अग्रवाल, मोहन कुमार गर्ग, संजीव अग्रवाल, मनोज जैन, कौशल बंसल, पंजावानी, पवन जैन, रीतेश गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अश्वनी जैन आदि ने पूजन किया।