दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस जनों ने शिरोमणि सिंह के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में निकाली विशाल पदयात्रा।



 सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने की भागीदारी।

हि. वार्ता।

आगरा : उप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज शहर की दक्षिण, छावनी व उत्तर विधानसभाओं में महंगाई व मोदी योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध मे कांग्रेस जनों ने पद यात्राएं निकाली और भाजपा सरकारों के विरुद्ध जबर्दस्त नारेबाजी की।

दक्षिण में पार्षद शिरोमणि सिंह के नेतृत्व में हरियाली वाटिका से शुरू हुई पद यात्रा छिली ईंट घटिया होते हुए बसंत सिनेमा, धूलिया गंज, पाय चौकी, सेव का बाजार, फुल्लटी,एमएम गेट, चित्रा सिनेमा, बाग मुजफ्फर खां, सेंट जॉन्स चौराहे होती हुई हरियाली वाटिका पर ही समापन हुआ।

इस पद यात्रा में कांग्रेस जनों के अलावा सैकड़ों की संख्या में हिंदू मुस्लिम वर्ग की महिलाएं विशेष रूप से शामिल हुई, क्षेत्र में ये पदयात्रा जनता में विशेष चर्चा का विषय रही।

पदयात्रा में उप्र कांग्रेस के महासचिव श्याम सुन्दर उपाध्याय बिट्टू, पीसीसी सदस्य भारत भूषण गप्पी, पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन, प्रदीप पुरी, अनवार सिद्दकी, बबली माहौर, अजहर वारसी, नंदलाल भारती, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद रफतुल्ला, राजीव गुप्ता, संजय शर्मा, याकूब शेख, मधु माहौर, रमेश पहलवान, आकाश राजौरा, प्रवीन गौतम आदि मौजूद थे।

दूसरी पद यात्रा छावनी विधानसभा में गीता सिंह के नेतृत्व में रावली महादेव मंदिर से रावली, छिपी टोला, ओलिया रोड, बालूगंज होती हुई बिजलीघर पर समापन हुआ।

इस यात्रा में शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू, अश्वनी जैन, लक्ष्मी नारायण सिंह, राघवेंद्र उपाध्याय, चौधरी बच्चू सिंह, जगदीश जाटव, धर्मेंद्र शर्मा, कृष्णा तिवारी, पारो शर्मा, रीता सिंह आदि मौजूद थे।

इसके अलावा 89आगरा उत्तर में श्रीमती विमलेश निषाद के नेतृत्व में बल्केश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरान्त पद यात्रा बल्केश्वर चौराहा, गंगे गौरी, न्यू आदर्श नगर, लोहिया नगर में निकाली गई।

इस यात्रा में पूर्व पार्षद प्रकाश चंद गुप्ता, विष्णु दत्त शर्मा, निर्मल निषाद, कपिल गौतम, कपूर चंद रावत, अनिल चतुर्वेदी, गुड्डू शुक्ला आदि कांग्रेस जन मुख्य रूप से मौजूद थे।

-  श्री शिरोमणि  सिंह 

1989 से पार्षद के  रूप  में आपके क्षेत्र  के विकास में सक्रिय हैं। 

अब फिर  आपके  मध्य  में. आज हरियाली वाटिका में कांग्रेस जागरूकता रैली, के लिए इकट्ठी भीड़ एक नई ऊर्जा और चेतना का एहसास करा रही थी।

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक जुट हो रही कांग्रेस का आज शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा सकता है। आज का महत्वपूर्ण आयाम, मातृ शक्ति का प्रदर्शन, बहुत बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाएं, प्रियंका गांधी के ऊपर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। यह श्री शिरोमणि सिंह की मुद्दों पर अब तक राजनीति को भी दर्शाता है। श्री शिरोमणि सिंह पिछले ३० साल से पार्षद हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य किया है। जात पात और धर्म की राजनीति नहीं की है। उनको सभी धर्मों का समर्थन प्राप्त है। क्या उनको जनता ८८ विधान सभा में २०२२ में विधान सभा के द्वारा आगरा की जनता को सेवा का मौका देगी। यह आगे देखना होगा।

रिपोर्ट/छाया- असलम सलीमी।