बाबा मनःकामेश्वरनाथ के भंडारे में सद्भाभाव का नजारा।


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगराः न कोई धर्म भेद, न जाति भेद, ना ही वर्ग भेद। धनी, निर्धन, सभी एक ही कतार में थे। सभी के मन में सद्भावना और बाबा श्रीमनःकामेश्वरनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा थी। बार-बार बाबा भोले के जयघोष गूंज रहे थे। सभी के कल्याण के भाव की धारा प्रवाहित हो रही थी।

यह नजारा था सोमवार को दरेसी नंबर-1 पर बाबा मनःकामेश्वर नाथ के वार्षिक भंडारे में। जो मंदिर के महंत योगेशपुरी व मठ प्रशासक हरिहरपुरी द्वारा निर्देशित व आयोजित था। इन दोनों के द्वारा भी प्रसादी परोसी गई। यहां पर बाबा मनःकामेश्वर नाथ का एक प्रतीकात्मक मंदिर बनाया गया था, जहां सर्व प्रथम पूजन करके भोग लगाया गया। इस मंदिर पर सभी श्रद्धालु दर्शन लाभ कर रहे थे। भंडारे की खास बात यह थी कि इसमें सभी धर्मों के प्रमुख जन शामिल हुए। सभी का महंतों द्वारा स्वागत, सम्मान किया गया।

महंत योगेश पुरी, मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि यह भंडारा पूर्व महंत ब्रह्मलोक वासी उद्धवपुरी जी की इच्छानुसार वर्ष 2002 से हर साल आयोजित किया जाता है। सोमवार को यह भंडारा दोपहर एक बजे शुरू हो कर शाम सात बजे तक अनवरत चला। मार्ग पर दोनों ओर कुर्सी टेबल लगाई गई थी। ठेल, ढकेल द्वारा ही प्रसादी परोसी जा रही थी। एक अनुमान के अनुसार इसमें करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शामिल होने वालों में महापौर नवीन जैन एवं केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय , राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित,  कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी, उप्र अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी,  विजय शिवहरे प्रदेश मंत्री , मुनेन्द्र जादौन महानगर उपाध्यक्ष, अनूप यादव , अबुल उल्लाह दरगाह के सज्जादा नशीं मोहतशिम अली, उजैर आलम, फादर मून लाजरस, एमपी एस ग्रुप के चेयरमैन एके सिंह डा.रजनीश त्यागी, संघ के पंकज खंडेवाल, डा.मनीष बंसल, कवयित्री डा.रुचि चतुर्वेदी, समाजसेवी वीना लवानिया, वत्सला प्रभाकर, सोमा सिंह, शीतल अग्रवाल, पार्षद राकेश जैन, रवि माथुर, श्री राजेश मिश्रा , आदर्श नंदन गुप्त,बंटी ग्रोवर आदि थे।

श्री थानेश्वर तिवारी,अमर गुप्ता,गोपाल बंसल,निशान्त सिकवार,विजय सिंह,लक्ष्मी गोयल,,दीप्ति,कुमकुम,अनुभा,, विविता कविता,कंचन गुप्ता,निर्मल गोस्वामी,लष्मी कश्यप, कीर्ति,नीरज आदि ने व्यवस्था सँभाली।