नव वर्ष में मिलेगा, विश्व शांति सद्भावना- कल्याण, सामाजिक सरोकारों का संदेश।






2 जनवरी से आवास विकास क्षेत्र में होगी विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की भव्य श्रीमद् भागवत कथा, राष्ट्रीय संत चिन्मया नन्द  जी, करेंगे ज्ञानामृत वर्षा।

- तैयारियाँ चरम पर,  प्रचार-प्रसार शुरू, आमंत्रण पत्र किया जारी।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्व शांति और विश्व कल्याण के मनोभाव से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन नव वर्ष के पावन अवसर पर 2 जनवरी से आवास विकास कॉलोनी में बिजली घर के सामने सेक्टर 11 पार्क में किया जाएगा। 

    ट्रस्ट के पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों के साथ प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। रविवार को भगवान टॉकीज स्थित होटल आशादीप में आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।

- जनसेवा में छिपा है धर्म का मर्म..।

    इस अवसर पर विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और आगरा के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ने कहा कि जन सेवा में ही धर्म का मर्म छुपा है। इसी मनोभाव के साथ हर बार की तरह इस कथा में भी हर दिन समाज सेवा और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़े कई कार्य किए जाएंगे। इनमें पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ के साथ-साथ गौ माता पूजन और यमुना आरती का कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल रहेगा।

- आकर्षक होगी कलश यात्रा..।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल ने बताया कि कथा का समय दोपहर 1:00 से शाम 5:00 बजे तक है। कथा से पूर्व सुबह 9:00 बजे कैलाशपुरी में भावना टावर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। सैकड़ों महिला श्रद्धालु सर पर कलश लेकर यात्रा में प्रभु के भजन गाते हुए सहभागिता करेंगी।

-हर दिन होगी भोजन-प्रसादी..।

मनोज गुप्ता ने बताया कि कथा  स्थल पर हर दिन कथा समापन पर सभी भक्तों के लिए ट्रस्ट द्वारा भोजन प्रसादी का इंतजाम किया गया है। 

- मन मोह लेंगे उत्सव..।*

कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों के साथ उत्सव और लीला स्वरूप श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे। कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म उत्सव, पांचवे दिन गोवर्धन लीला और छप्पन भोग की दिव्य झांकी, छठवें दिन कृष्ण रुक्मणी विवाह और अंतिम दिन सुदामा चरित्र की झांकी मन मोह लेगी।

- यहाँ से लें कलश कूपन..।

कलश यात्रा में शामिल होने की इच्छुक माता-बहनें यहाँ से कलश कूपन लेकर साड़ी और कलश प्राप्त कर सकती हैं..।

1.. कथा स्थल, सेक्टर 11 पार्क, बिजली घर के सामने, आवास विकास कॉलोनी।

2.. प्रदीप खंडेलवाल एडवोकेट आवास, मकान नंबर 1095, सेक्टर-8, सीता राम मंदिर के पास, आवास विकास कॉलोनी 

 3.. श्री राम गारमेंट्स, बोदला चौराहा।

 4. केएम सिंघल आवास, एलआईजी 191, ब्लॉक-ए, शास्त्रीपुरम।

- विमोचन में यह रहे शामिल..

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारी लाल गोयल पेंट, ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल, अछनेरा के चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल, मनोज गुप्ता, प्रदीप खंडेलवाल एडवोकेट, हरिओम गोयल, राकेश गुप्ता, प्रतीक बंसल, ममता सिंघल, महेश जौहरी, आदर्श नंदन गुप्त, विजय वर्मा, उदय भान सिंह भदौरिया, अंबुज अग्रवाल, डॉ. एसपी सिंह, पार्षद जितेंद्र पाराशर, भिक्की लाल अग्रवाल, निशा बंसल, ऋषभ बंसल, हरेंद्र शर्मा, अरुण वर्मा, सतेंद्र कुशवाह, विनीता गोयल, रोहित खंडेलवाल, डॉ. अजय अग्रवाल।

- यह निभाएंगे यजमान की भूमिका..

कथा में राकेश बंसल "ब्रश वाले" मुख्य यजमान और चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल तथा श्रीमती सुनीता मांगलिक दैनिक यजमान की भूमिका का निर्वाह करेंगे।