आगरा मंडल व्यापार संगठन ने सीडीएस विपिन रावत को दी श्रद्धांजलि।



हिन्दुस्तान वार्ता

 आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन के व्यापारी नेताओं ने संगठन के कार्यालय में हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में शहीद हुए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी तथा आगरा के जांबाज कमांडर पृथ्वी सिंह एवं  अन्य जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगठन के व्यापारी नेताओं ने कहा कि श्री विपिन रावत जी का असमय यूं चले जाना देश के लिए बड़ी क्षति है जिसकी कभी भी पूर्ति नहीं की जा सकती। उन्होंने देश की बहुत सेवा की है,उनकी सर्जिकल स्ट्राइक में भीप्रमुख भूमिका रही थी। उनके देश के प्रति दिए गए योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकेगा।
उनके तीनो सेना की कमान संभालते ही पाकिस्तान और चीन में खलबली मच गई थी।

श्रद्धांजलि देने वालों में आगरा मंडल व्यापार संगठन की सर्वश्री पवन बंसल, तिलोक चंद शर्मा, राहुल अग्रवाल, चरणजीत थापर ,रिंकू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, महेंद्र सिंह वर्मा, राजकुमार अग्रवाल, श्रीमती नीतू अग्रवाल, डी.के जैन, राकेश नारंग, अनिल बंसल,  अर्श अग्रवाल आदि हैं।