आगरा, दयालबाग में वीरनगर का सड़क पर बहता नाला ,बना ,क्लीन आगरा-नवीन आगरा ,का मखौल।

 




हि. वार्ता।संजय चौधरी

आगरा। दयाल बाग स्थित वीर नगर कॉलोनी, सुन्दर बाग कॉलोनी आदि प्रमुख कॉलोनियों में आतीं हैं।

यहाँ वीरनगर कॉलोनी का नाला ,आए दिन सड़क,चौराहे पर बहता रहता है।

यहां कई दिनों से सफाई भी नहीं हो रही है , जबकि कई बड़ी कालोनियां मुख्य चौराहे से जुड़ी हुई हैं।नजदीक में कई स्कूल कालेज भी हैं।

आम राहगीरों ,स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

यहां की वर्तमान स्थिति, नवीन आगरा-क्लीन आगरा को ठेंगा दिखा रही है। ये समस्या ,वहाँ रह रहे नागरिकों को अत्यधिक पीड़ा का सबब बनी हुई है। नजदीक में  माननीय महापौर की दो पट्टिका भी लगी नजर आ रहीं हैं। 

हमारा मानना है कि सरकार ही नहीं, जनता भी कसूरवार है जो पॉलीथीन के गठ्ठर भर भर कर नाले में डालती है,और लोगो ने निजी फायदे के लिये नालों पर अतिक्रमण भी कर रखा है। जिससे समय समय पर नाले की सही से सफाई भी नहीं हो पाती है। नजदीक स्थित घरों की सबमर्सिबल में भी गन्दा बदबूदार पानी घुस रहा है।

समय रहते अगर कारगर उपाय नहीं किए गए तो यहां बीमारियाँ -छयरोग,दुर्घटनाएं समेत आदि गम्भीर परिणाम होंगे।