आगरा में श्री शनि अमावस्या उत्सव की धूम।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म सभा मन्दिर, में श्री शनि अमावस्या उत्सव दिनांक 04.12.2021 दिन शनिवार को मनाया गया।

सुबह 5.30 बजे श्री शनिदेव जी का स्नान अभिषेक हुआ।

सुबह 7 बजे से 23000 श्री शनि मंत्रों का जाप शुरु हुआ जिसकी समाप्ति सुबह 11 बजे हुई।

दोपहर 12 बजे हवन हुआ।

शाम 7 बजे दीप प्रज्वलित किये गए।

शाम को 7.30 बजे श्री शनिदेव जी का तेल अभिषेक हुआ।

रात्रि 8 बजे श्री शनिदेव जी की महाआरती हुई उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्री वासुदेव प्रसाद मित्तल, भूपेंद्र सिंह, सर्वोत्तम सिंह, हेमंत सलूजा, चक्खन लाल पाहूजा, सुनील दत्त शर्मा, द्वारिका प्रसाद, आशा अग्रवाल, सिंधु गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ललित कुमार कुकरेजा,

सचिव ,की भूमिका उल्लेखनीय रही।