पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर कार्यक्रम सम्पन्न।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा(डिफेंस कॉलोनी)गत दिवस, डिफेंस कॉलोनी वैल. सोसाइटी के तत्वाधान में किसान मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती , चौधरी  चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित कर किसान दिवस के रूप में मनाई गयी। 

इस मौके पर संचालक संजय खिरवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों के अभूतपूर्व विकास के लिए याद किया जाता है।चौधरी चरण सिंह की नीति किसानों व गरीबों को ऊपर उठाने की थी, उन्होंने हमेशा यह साबित करने की कोशिश की कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। चौधरी चरण सिंह ने  किसानों की खुशहाली के लिए खेती पर बल दिया था। किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके इसके लिए भी वह गंभीर थे।उनका कहना था कि भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान, मजदूर, गरीब सभी खुशहाल होंगे।

इस अवसर पर कर्नल मनोहर शर्मा ,ब्रज एवार्ड से सम्मानित,, भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

उन्हें कॉलोनी के प्रमुख लोगों ने ब्रज एवार्ड से नवाजे जाने की खुशी में सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन संजय खिरवार ने किया।कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में पप्पू यादव, रविन्द्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, आर.डी. शर्मा ,एवं प्रमुख समाज सेविका सोनम खिरवार, ईशा चौहान आदि प्रमुख थे।