संसारी व्यक्ति से व्यथा, संतों से मिलेगी प्रभु की कथा: राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू।

 


कोई पियो रे प्याला, कृष्ण रस का...

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से बहाई जा रही भागवत की अमृतधारा।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। संसारी व्यक्ति से व्यथा किंतु संतों के मुख से हमेशा भगवान की कथा मिलती है..।

  उक्त उद्गार विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान कपिल और माता देवहूति के प्रसंग का वर्णन करते हुए राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मयानंद बापू ने व्यक्त किए।

   पूज्य बापू ने समझाया कि भागवत ग्रंथ पढ़ लो या सुन लो, सभी वेदों और उपनिषदों का सार मिल जाएगा। उसी तरह भगवान कृष्ण के चरणों को पकड़ लो, सारे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाएगी।

उन्होंने समझाया कि भक्ति के मार्ग में भटको मत। अध्यात्म की राह पर एक इष्टदेव, एक सद्गुरु, एक मंत्र, एक माला, एक आसन और एक मूर्ति के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमारी श्रद्धा डाँवाडोल नहीं होनी चाहिए।

  इस दौरान कोई पियो रे प्याला कृष्ण रस का, क्या भरोसा है इस जिंदगी का और हरी नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली जैसे भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे।    

इन्होंने उतारी आरती...

कथा समापन पर मुख्य यजमान राकेश बंसल ब्रश वाले, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू बंसल, सुगंधी परिवार, प्रतीक बंसल, पूर्विका बंसल, विजय किशोर बंसल, सुनीता मांगलिक, विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल, बाबा चैन वाले, दिनेश अग्रवाल (कालू भाई), बृजेश पंडित, राजकुमार पथिक, श्रीमती मृदुला राकेश शर्मा, राजेश सिंघल, रीना सिंघल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, नरेश पारस, मुकेश नेचुरल, पार्षद जितेंद्र पाराशर, प्रदीप खंडेलवाल एडवोकेट ने प्रमुख रूप से आरती उतारी। 

 कृष्ण जन्म उत्सव आज..

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि कथा के चौथे दिन 5 जनवरी, बुधवार को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कृष्ण जन्म उत्सव की कथा के साथ-साथ सजीव झांकी के दर्शन भी होंगे। साथ ही, सामाजिक सरोकार के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।