महा शिवरात्रि पर फहराया ,शिव बाबा का झण्डा।





हिन्दुस्तान वार्ता।

आगराःमहाशिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व बेला में ब्रह्माकुमारीज के ईदगाह स्थित "प्रभु मिलन" केंद्र पर महा शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। एक से एक सुंदर रंगारंग प्रस्तुतियों से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए। गायिका निशी राज जैन ने शिव महिमा के गीत प्रस्तुत किए। नृत्य ज्योति कथक केंद्र की बालिकाओं ने शिव वंदना का  नृत्य प्रस्तुत किया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्र समर्पित गीत प्रस्तुत किए गए। क्षेत्रीय कार्यालय कमला नगर से शीला बहन ने  जन समूह को  शिव बाबा के झंडे के नीचे  प्रतिज्ञाएं कराई। केंद्र प्रभारी बी के अश्विना बहन ने देवों के भी आराध्य पिता परमात्मा से वरदान प्राप्त कर जीवन को कृतार्थ कर सार्थक बनाने की प्रेरणा दी।

डा. एस.  के. अरेला IRS सेवानिवृत असिस्टेंट कमिश्नर आयकर विभाग ने संस्था के सात दिवसीय कोर्स करने की इच्छा जताई। साहित्यसेवी आदर्श नंदन गुप्ता जी ने अपने 40 वर्षों के पत्रकारिता जीवन में संस्था के साथ के अनुभव  साझा किए। इस मौके पर वर्तमान समय के युद्ध की विभीषिका से रक्षार्थ सर्व के कल्याण अर्थ विशेष शांति प्रकंपन प्रवाहित किए गए।

ब्रह्माकुमारी राज बहन ने सभी का स्वागत किया। संस्था द्वारा देश- विदेश की निःशुल्क सेवाओं की जानकारी प्रस्तुत की। संचालन अमर भाई ने किया।