आज का हिन्दू पंचांग ~ दैनिक राशिफल एवं समृद्धि पर विशेष : संकलन- वीनू लवानिया।



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 02 मार्च 2022*

⛅ *दिन -  बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 

⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार- माघ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या रात्रि 11:04 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा 03 मार्च रात्रि 02:37 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - शिव सुबह 08:21 तक तत्पश्चात सिद्ध*

⛅  *राहुकाल - दोपहर 12:51 से दोपहर 02:19 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:59*

⛅ *सूर्यास्त - 18:42*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, द्वापर युगादि तिथि*

💥 *विशेष - अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *युगादि तिथि* 🌷

➡ *02 मार्च 2022 बुधवार को युगादि तिथि है ।*

🙏🏻 *जैसे कि हम जानते हैं कि चार युग होते है:-*

🙏🏻 *सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग, कलियुग ये सभी युग भिन्न भिन्न तिथियों को प्रारम्भ हुए थे l*

🙏🏻 *युग+आदि अर्थात युग के आरम्भ होने की तिथि, इसे ही युगादि तिथि कहते हैं अर्थात जिस तिथि को अतीत या भविष्य में एक नया युग आरम्भ हुआ या होगा, वही युगादि तिथि कहलाती है ।*

👉🏻 *युगादि तिथियाँ बहुत ही शुभ होती हैं, इस दिन किया गया जप, तप, ध्यान, स्नान, दान, यज्ञ, हवन आदि अक्षय (जिसका नाश/क्षय न हो) फल होता है l*

🙏🏻 *प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है ।*

🙏🏻 *नारद पुराण, हेमाद्रि, तिथितत्व, निर्णयसिन्धु, पुरुषचिन्तामणि, विष्णु पुराण और भुजबल निबन्ध में इसका उल्लेख प्राप्त है।*

         🌞 *~  हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें  , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

 🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *02 मार्च 2022 बुधवार को अमावस्या है ।*

🏡  *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      🙏🏻 *

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

 📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं और परिवार के सदस्यों से द्वारा उनके विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। आज आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति के कारण प्रसन्नता होगी, लेकिन आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपका यदि किसी आस पड़ोस के सदस्य से कोई वाद-विवाद पनते, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।

वृष :दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालने की जरूरत है, फिर भी उन्हें कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए आज आपको संभलकर चलना होगा। व्यापार में भी कुछ लोग आपसे मधुर व्यवहार रखकर आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा, जो लोग आज किसी पारिवारिक फंक्शन में जा रहे हैं, उन्हें वहां अपनी वाणी पर लगाम लगाना होगा, नहीं तो आपके किसी परिजन को आपकी बात का बुरा लग सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय आज आपको अपनी किसी परेशानी का समाधान अपने पिताजी के द्वारा मिल सकता है, जिसके कारण आपके मन का बोझ काफी हल्का होगा।

मिथुन: दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज आपको किसी की भी मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी और आज आपको अपने कामों की और भी ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर आज आपको कोई पसंदीदा समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर जन्मदिन, विवाह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से बातचीत करते समय अपने दिल की सभी बातों को साझा करना होगा व आपकी बातों को समझेंगे और आपको उनका समाधान भी मिलेगा। यदि किसी से धन का लेन देन करने की सोच रहे हैं, तो आज वह भी आसानी से मिल जाएगा।

कर्क :दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई कष्ट था, तो उसमें और वृद्धि हो सकती है, लेकिन आज आपको अपने और कामों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, इसलिए योग व्यायाम आदि भी करना होगा, तभी आप अपने इस कष्ट से बाहर निकल सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज अधिक परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के रिटायर होने के कारण आपके परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे, जिसमें आप अपने परिजनों को भी आमंत्रित कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

सिंह :दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि छोटे व्यापारियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर उन समस्याओं को समाप्त कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आज आपको विजय मिल सकती है, जो लोग किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आप अपनी संतान की ओर से किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी मित्र से मदद भी मांग सकते हैं।

कन्या :दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। यदि आपने पहले भविष्य में किसी को कोई धन उधार दिया था, तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है और आप अपनी संतान को भी आज विदेश से शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज सकते हैं। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको व्यर्थ के व्यय को करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके जमा धन को भी खर्च कर आ सकता है। आज आपकी माता जी यदि आप से किसी कार्य को करने के लिए कहे, तो आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा।

तुला :दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनको उनके पिछले किए गए कार्यों के लिए शाबासी मिल सकती है और उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आप अपनी किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके कुछ कार्य भी लटक सकते हैं। आज आपको अपनी परिवार में सामंजस्य को बनाए रखने के लिए यदि परिवार के सदस्यों में कोई कलह चल रही थी, तो उसमें दोनों पक्षों की सुननी होगी, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं, जिसके कारण उनके करियर में तरक्की होगी।

वृश्चिक :दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको शासन का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आप का राजनीतिक करियर और भी चमकेगा, जो लोग अपनी किसी डील को लेकर परेशान हैं, तो आज उनकी वह डील उनके किसी परिजन की मदद से पूरी होती दिख रही है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को आज अक्समात चोट लगने के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण भागदौड़ भी अधिक रहेगी और आपका धन भी व्यय होगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं।

धनु :दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे और आप आपको रिलैक्स महसूस करेंगे, लेकिन यदि आपको अपने भाई बहनों से आज धन उधार लेना पड़े, तो अवश्य ले और वह आपको आसानी से मिल जाएगा। परिवार में आज आपको पिछली की हुई गलतियों के कारण परिवार के सदस्यों से माफी मांगने पड़ सकती है। आज आपको अपनी किसी समस्या को अपने जीवनसाथी से साझा करना होगा, तभी आप उसका हल ढूंढने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज अपने कमजोर विषयों पर एकाग्र होकर पढ़ाई करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा, इसलिए आज आपको किसी भी निर्णय को किसी परिजन के बहकावे में आकर नहीं लेना है, लेकिन यदि आज आपको परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। यदि आप संतान के करियर को लेकर थोड़ा परेशान हैं, तो आज उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसके कारण आपको उन्हे परिवार के सदस्यों से दूर भेजना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी से आपको सलाह मश्वरा करके ही अपने धन का निवेश करना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

कुंभ: दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक व सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह अपने धन को खूब खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं करना है और किया, तो आपका जमा धन भी खर्च हो सकता है और बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए आज आप जिन योजनाओं को बनाएंगे, वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन :दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आपको रचनात्मक कार्यों में प्रगति मिलेगी, लेकिन आज आपको महिलाओं से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद विवाद करा सकती है। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यापार की किसी डील को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन वह पूरी अवश्य होगी।

जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष..

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष।

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

💥💐