यूपी में भाजपा की पुनः सरकार बनाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,आगरा ने अबु उलाह साहब की दरगाह पर चादर पोशी कर, खुशी के चिराग रोशन किए।




हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा : दिनांक 26 .3.2022 दिन शनिवार शाम 6:00 बजे भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर आगरा के अध्यक्ष श्री हाजी अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में भारी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्य मंडलों के अध्यक्ष एवं मंडलों की टीम ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पुन: सरकार बनने पर एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पुनः मुख्यमंत्री बनने पर न्यू आगरा स्थित हज़रत शाह सैय्यदना अमीर अबुल उलाह साहब की दरगाह शरीफ पर शुकराने की चादर पोशी इत्र पोशी एवं गुल पोशी की एवं सैय्यदना सरकार के दरबार में ख़ुशी के चिराग रोशन  किए । 

हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पुन: जीत पर दरगाह पर चादर चढ़ाई । 

कार्यक्रम में मुख्य रुप से  इनामुल जाफरी ,अनंत कुमार जैन, रहीस सैफी उपाध्यक्ष महानगर आगरा, अरविंद कुमार जैन ,गुरु दयाल सिंह बौबी बेदी महामंत्री महानगर आगरा ,जसवीर अरोड़ा, अजय कुमार जैन ,जॉन पाॅल , जितेंद्र कुमार जैन मंत्री महानगर आगरा, मोहम्मद दाऊद सह कोषाध्यक्ष महानगर आगरा,अरुण कुमार जैन ,श्रीमती पिंकी जैन ,कुमारी नरगिस ,मोहम्मद अकील सदस्य कार्यकारिणी महानगर आगरा , विपिन कुमार जैन अध्यक्ष दयालबाग मण्डल ,सरवजीत सिंह सचदेवा अध्यक्ष मधु नगर मण्डल ,मोहम्मद इमरान अध्यक्ष सुभाष मण्डल ,मोहम्मद जीशान अध्यक्ष राजेश्वर मण्डल , आजाद खान अध्यक्ष शिवाजी मण्डल , वजीर अब्बास महामंत्री सीता नगर मण्डल , ईद अब्बास महामंत्री रावली मण्डल मौजूद रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।