कर्णावती में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में पारित हुए अहम प्रस्ताव।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक गुजरात प्रांत के कर्णावती में सम्पन्न हुई है। बैठक में देशभर के 1211 प्रतिनिधियों के साथ ब्रजप्रांत से 31 प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। बैठक के सम्बंध में अधिक जानकारी देने हेतु वैभव पैलेस, मदिया कटरा, आगरा पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को ब्रज प्रांत कार्यवाह डॉ. प्रमोद शर्मा व प्रांत प्रचार प्रमुख केशवदेव शर्मा ने संबोधित किया।

   प्रेस वार्ता में प्रांत कार्यवाह डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होने वाली प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक का आयोजन 11,12, 13 मार्च को कर्णावती में सम्पन्न हुई। प्रान्त कार्यवाह डॉ. प्रमोद शर्मा जी ने जानकारी दी कि जिसमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले जी ने वार्षिक प्रस्ताव के बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि देश भर में मनाया जा रहा स्वाधीनता का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता सेनानियों का प्रतिफल और वीर सेनानियों के त्याग एवं समर्पण का उज्ज्वल प्रतीक है। वहीं उन्होंने अगले बिंदु स्वावलम्बी भारत हेतु कार्यों के अवसर बढ़ाने को कहा जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए अधिक प्रयास करने के लिए कहा। अंतिम बिंदु पर सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि   वह देश के विभिन्न प्रांतों में संघ के क्या-क्या कार्य हुए है और हो रहे है उन पर विशेष ध्यान दे।

प्रान्त प्रचार प्रमुख केशव देव शर्मा ने बताया कि संघ से  निरंतर नये लोग जुड़ रहे हैं, जो कि संघ की शाखाओं से स्वयंसेवक बन समाज कल्याण का कार्य कर रहे है। देश मे वर्तमान समय में 60929 शाखाएं, 20681 मिलन और 7923 संघ मंडली निरंतर संचालित हो रही है।

     प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से ब्रज प्रांत सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार, आगरा विभाग सह कार्यवाह सुनील दीक्षित, सोशल मीडिया प्रमुख रजत सिंघल, महानगर सेवा प्रमुख सुनील जैन, आगरा विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी उपस्थित रहे।