जीवन आधार वैल.सोसाइटी ने 101कन्याओं का पूजन कर, किया निःशुल्क शिक्षा केंद्र का उद्घाटन।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: जीवन आधार वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा आज 101 कन्याओं का पूजन करके निशुल्क शिक्षा केंद्र का उद्घाटन हलवाई की बगीची, साई मंदिर स्थित संस्था के ऑफिस मे किया गया।     

 संस्थापिका डॉ मंजू गुप्ता ने बताया कि केंद्र मे शिक्षा के साथ महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से सिलाई कढ़ाई ब्यूटिशियन आदि विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उद्घाटन महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, श्रीमती प्रीति उपाध्याय, मंजुला सिंह एवं विपिन गर्ग जी ने दीप प्रज्ज्वालित करके किया।

उसके बाद कन्याओं का रोली लगाकर हलुआ चना, फल, बिस्कुट आदि अर्पित कर, पूजन किया गया। 

 नीता जैतली ने बताया कि बच्चो की शिक्षा हेतु पाठ्य समिग्री एवं फीस की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जायेगी। अनुपमा, बबिता पाठक, कुमुद् पांडे, ममता पचौरी, राजकुमारी पराशर, नीलम, सोनिया पचौरी ने बच्चो के साथ सुंदर भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया।

ऋषभ अग्रवाल ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली।