विधान परिषद में भी भाजपा का वर्चस्व कायम। 36 में से 33 सीटें जीती।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।धर्मेन्द्र कु.चौधरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की आंधी चल रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में भी परचम लहराया है। भाजपा ने 36 में से 33 सीटों पर कब्जा जमाया है। 

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का तो सफाया हो गया है। भाजपा के अलावा दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक सीट पर राजा भैया की पार्टी जनसत्ता लोकतांत्रिक को जीत मिली है।