कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने चिकित्सकों को मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में काम करने के लिए किया प्रोत्साहित।

 



- दुनिया भर से मरीज इलाज कराने आएंगे आगरा।

 -कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने चिकित्सकों को मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में काम करने के लिए किया प्रोत्साहित।

- एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा  के अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने निजी चिकित्सकीय संस्थानों को  बुनियादी सुविधाओं में छूट देने की रखी मांग।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: दुनिया भर से पर्यटक ताजमहल देखने के​ लिए आगरा आते हैं। मगर, आने वाले समय मे देश दुनिया से मरीज इलाज कराने के लिए आगरा आएंगे। मेडिकल टूरिज्म के लिए आगरा पसंदीदा जगह होगी। इस क्षेत्र में काम किया जाएगा। शनिवार को सुराना भवन, न्यू राजा की मंडी कालोनी में कैबिनेट मंत्री ​योगेंद्र उपाध्याय के स्वागत समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में आगरा में संभावनाओं और चिकित्सकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। 

  आयोजक नवदीप हास्पिटल, साकेत कालोनी की निदेशक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा शर्मा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तीन सत्र से लगातार विधायक हैं। वे जब विधायक नहीं थे उस समय भी जनता के लिए काम करते थे। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आगरा आना कम हो सकता है लेकिन काम में कमी नहीं आएगी, प्रीति भाभी सहित पूरा परिवार जन समस्याओं का समाधान करने में लोगों की मदद करेंगे,  ऐसी उम्मीद करते हैं। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा के अध्यक्ष व नवदीप हास्पिटल, साकेत कालोनी के​ निदेशक डा. सुनील शर्मा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय दूरदर्शी सोच के धनी है। पानी की समस्या को देखते हुए गंगाजल, इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी विंग को मूर्ति रूप दिया। निजी चिकित्सकों के सामने क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, सुरक्षा सहित कई अन्य समस्याएं हैं। उम्मीद है कि इन पर भी ध्यान दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा में दुनिया भर से पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आते हैं। सुबह आते हैं और शाम को चले जाते हैं। आगरा के चिकित्सकों का नाम दुनिया भर में है। आने वाले समय में एसएन में सुपर स्पेशियलिटी के बाद मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे दुनिया भर से मरीज इलाज कराने के लिए आगरा आएं, यहां रुकें, विश्व धरोहरों के साथ ही धार्मिक स्थलों को देखने जाएं। इलाज कराकर अच्छे अनुभव अपने साथ लेकर जाएं। इससे आगरा में रोजगार बढ़ेगा, चिकित्सा के क्षेत्र में आगरा की अलग पहचान होगी। समारोह का संचालन श्री संदेश जैन ने किया।इस दौरान  डॉक्टर ओ प यादव , डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा डॉक्टर आदित्य रे डॉक्टर पंकज नगयच डॉक्टर जे एन टण्डन, डॉक्टर अमित श्रीवास्तव डॉक्टर समीर कुमार ,राजकुमार जैन , ब्रजेंद्र सिंह रावत,महंत निर्मल गिरी ,अशोक जैन ओसवाल , राजीव तिवारी ,सुशील जैन,मनीष अग्रवाल मौजूद रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।